बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बधौली के जंगल में हो रहे हरे पेड़ों के कटान को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने लकड़ी माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है।विदित हो कि स्वदेश केसरी न्यूज़ हरे पेड़ों की कटाई को गम्भीरता से लेते हुए इसको प्रमुखता के साथ छापा था,साथ इस न्यूज को अपने X (Twitter) हेंडिल से सम्बंधित अधिकारियों को पोस्ट भी किया था, जिसका नतीजा यह रहा कि आज विभाग की टीम ने अचानक छापा मारकर लकड़ी भरी ट्रॉली को पकड़ कर जब्त किया गया है।

बहीं इस कार्यवाही पर पर्यावरण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने भी खुशी जाहिर किया है।इस ख़बर को हम तक पहुँचाने में प्रशांत की बड़ी भूमिका रही विगत दिनों बिल्सी क्षेत्र में हरे पेड़ों के कटान की शिकायत प्रशांत द्वारा ही पर्यावरण मंत्री से की गई थी।
उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अंकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश प्राप्त हुए की बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बधौली के जंगल में कुछ लकड़ी माफिया हरे-भरे पेड़ों का कटान कर रहे है। जिस पर टीम ने यहां पंहुच कर छापा मारा। यहां हरे पेड़ों का कटान होता हुआ पाया गया। जहां पर लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली मौके से पकड़ी गई। ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर पहुंचाया है।

























