बदाँयू।तहसील क्षेत्र के गांव बरातेगदार के मूल निवासी पंडित अजय शर्मा को ‘ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत’ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जिलाध्यक्ष बनने की खबर से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है पंडित अजय शर्मा पूर्व में ब्रह्मदेव समाज के जिला महामंत्री भी रहे हैं। अजय समाज के हित के सदा प्रयासरत रहते हैं। ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने की खबर से गांव में खुशी की लहर है।


पंडित अजय शर्मा ने इसके लिये संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है वे समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे और जो उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है उसका वह ईमानदारी से पूर्णता निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।अजय के जिलाध्यक्ष बनने पर ब्रह्मदेव समाज के जिला अध्यक्ष पंडित गौतम शर्मा शिवाकांत शर्मा गौतम मिश्रा सौरभ भारद्वाज डॉक्टर आशुतोष शर्मा विपिन शर्मा इत्यादि लोगों ने उन्हें फोन कर बधाई दी है।

























