होम राज्य उत्तर प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर, 60...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर, 60 गर्भवती महिलाओं ने कराया परीक्षण।

बच्चे के विकास के लिए मां को पौष्टिक आहार लेना जरुरी -डॉ चारु वार्ष्णेय

बिल्सी। आज बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 60 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्भ में पलने वाले बच्चे के विकास के लिए मां को पौष्टिक आहार का लेना जरुरी होता है। क्योंकि मां के आहार पर बच्चे का विकास निर्भर करता है। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं को हमेशा मानसिक तनाव से दूर रहना भी जरुरी है। मां के शरीर और मन पर बुरा प्रभाव पड़ने से बच्चे की प्रगति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए वह मानसिक तनाव से दूर रहे। इस मौके पर डा.जयश्री शर्मा, डा.प्रगति शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा, अमृता, प्रतिक्षा आदि मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here