होम राज्य उत्तर प्रदेश ध्यान और शिक्षा के तालमेल से बनेगा सुनहरा भविष्य, हार्टफुलनेस संस्था द्वारा...

ध्यान और शिक्षा के तालमेल से बनेगा सुनहरा भविष्य, हार्टफुलनेस संस्था द्वारा फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित की वर्कशॉप

बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज बुधवार को योग और शिक्षण सेमीनार का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य विद्यालय के शिक्षकों को ध्यान के माध्यम से शिक्षण कार्य को सरल और परिपूर्ण बनाना था। इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक अनुज सक्सेना ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से शिक्षकों के साथ योग, ध्यान और व्यायाम का स्वास्थ्य एवं बुद्धि के स्वस्थ संचालन के साथ बनने वाले तालमेल को समझाया और आधुनिक जीवन में विद्यार्थियों और शिक्षा के क्षेत्र में होने वाली अव्यवस्थाओं से निपटने के सुझाव भी दिए।

उन्होंने बताया कि ध्यान और शिक्षा जीवन रूपी वृक्ष की दो अलग-अलग शाखाएं है जो मिलकर किसी भी वृक्ष को मजबूत बनाती है और एक शिक्षक होने के नाते ये हमारा कर्तव्य है कि विद्यार्थियों की उच्चतम मानसिक वृद्धि के लिए हम स्वयं पर भी कार्य करें। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि ध्यान तनाव के नकारात्मक प्रभाव से स्वतंत्रता प्रदान करता है और मन को तरोताजा और प्रेरित करता है। इस मौके पर एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, सीके शर्मा, ब्रजेश पाल सिंह, परमेंद्र सिंह, पूनम चौहान, कविता वार्ष्णेय, तान्या जैन, स्नेहा जैन, आंचल, सृष्टि सिसोदिया, रूबी मौर्य, प्रशांत सिंह, रवीना, ऐश्वर्या माहेश्वरी, नाहिद सैफी, कनिष्का सोमानी, अंजली सिंह, सुमी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here