‘श्री नारायण सेवा समिति, चंदौसी’ के तत्वावधान में “वस्त्र वितरण शिविर” का आयोजन आज लाला सोहनलाल सरस्वती शिशु मंदिर मोहल्ला महाजन में समाजसेवी एवं ए.एम.वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक श्री कृष्ण गोपाल मंगलम जी के सौजन्य से किया गया,कार्यक्रम मे जरूरतमंद तथा निर्बल आय वर्ग के 25 लाभार्थियों को ऊनी कंबल वितरित किए गए । हरीश कठेरिया ने समिति हित में प्रेरक का कार्य किया ।

मुख्य अतिथि डॉ. टी. एस. पाल ने दाता के दिल और आवश्यकता के भाव की महत्ता बताई । उन्होंने कहा कि देने वाले से अधिक प्राप्तकर्त्ता को निर्मोही होना चाहिए । विशिष्ट अतिथि जगभानसिंह ने कहा कि समाज में सह्रदय लोगों के दान से बड़े बड़े कार्य किए जाते हैं और असहाय व्यक्तियों की मदद होती है । संरक्षक के. जी. गुप्ता देय वस्तु की सार्थकता तभी है जब उसका सदुपयोग किया जाए । वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता ने कहा कि आज समाज में जरूरतमंदों को सहायता करने वालों का अभाव होता जा रहा है, हमें इसकी चिन्ता करनी चाहिए । एस. पी. सिंह गौर ने अपनी करुण रस की कविता से सबको भाव विभोर कर दिया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पद से बोलते हुए अरुण विपिन शर्मा ने कहा कि भारत के प्राचीन काल से ही दान की परंपरा को महत्व दिया जाता रहा है, हमारे पूर्वजों ने परहित के कार्यों के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया ।
अध्यक्षता अरुण विपिन शर्मा ने की तथा संचालन डॉ. जयशंकर दुबे ने किया । लाभार्थियों में सोमपाल, रेखा, चंद्रवती, ओमवीर, ममता, शीला, विशंभर, माया, मुकेश, शकुंतला, चंद्रपाल, रामौतार, सुकनेश, अंकित, गोपाल, बाबूराम, दलबीर, दिनेश आदि उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर मुकुंद अग्रवाल, अविनाश गुप्ता, मनीष बाबू, आनन्दपाल आदि ने सहयोग किया । कार्यक्रम का संयोजन हरीश कठेरिया ‘एड.’ ने किया ।

























