बिल्सी:-नगर के मुहहला 2 स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगंवर जैन मंदिर में आज भगवान पार्श्वनाथ स्वामी एवं चन्द्रप्रभू स्वामी की जयंती के अवसर पर विशेष पूजा पाठ एवं भगताम्मर , विधानपाठ का आयोजन किया गया। यहां जैन समाज के लोगो ने सर्वप्रथम भगवान जिनेन्द्र का मंगल जलाभिषेक कर शांति धारा की गई ।जिसमें जैन समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । घार्मिक अनुष्ठान के बाद पार्श्वनाथ चालीसा संध्या भगती एवं दीपको से भगवान जिनेंद्र स्वामी की आरती की गई ।
इस अवसर पर लोगो ने विगत वर्ष को विदाई देते हुए नव वर्ष मंगलमय होने की कामनाएं भी की ।समस्त कार्यक्रम नीरेश जैन की ओर से आयोजित किये गए ।इस मौके पर नीरज जैन ,अनिल जैन सोनी,अमित जैन,दीपू जैन,मयंक जैन,सुनील जैन,रीता जैन,रेखा जैन,स्वीटी जैन,मोना जैन,चुन्नी जैन ,नीलम जैन,मौजूद रही ।

























