होम राज्य उत्तर प्रदेश मायावती का जन्मदिन: अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस प्रमुख ने मायावती को...

मायावती का जन्मदिन: अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस प्रमुख ने मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


मायावती का जन्मदिन: अखिलेश यादव और यूपी कांग्रेस प्रमुख ने मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नही करेगी। चुनाव के बाद उचित भागीदारी मिलने पर समर्थन दिया जा सकता है। लेकिन यह समर्थन मुफ्त मे नहीं दिया जाएगा।

अपने जन्मदिन पर मीडिया को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है। उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा। आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाने के बाद मेरे जल्द संन्यास लेने की फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं। मैं अंतिम सांस तक बसपा को मजबूत करने का काम करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम में धांधली की खबरें मिल रही हैं। विदेशों की तरह यहां भी यह व्यवस्था खत्म हो सकती है। इसमें बदलाव भी हो सकता है तब बसपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ जाएगा।

अयोध्या जाने  पर करेंगे विचार

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उनको राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है लेकिन अभी जाने पर विचार नहीं किया है। उनकी पार्टी को इस आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है। भविष्य में मस्जिद बनती है तो उसमें भी आपत्ति नहीं होगी।

सजाया गया बसपा कार्यालय

मायावती का जन्मदिन है। इस अवसर पर बसपा के प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पत्र जारी कर मायावती को शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here