बिल्सी। आज मंगलवार को नगर के अंबियापुर चौराहा पर मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने शपथ दिलाई। उन्होने बताया जिलेभर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अंबियापुर चौराहे से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक स्वयं सहायता समूह की सौ से अधिक महिलाओं के साथ एक मानव श्रृंखला को बनाया गया। उसके बाद सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई।
एसडीएम ने कहा कि कोई भी दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरुर करेगें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग और कोई वाहन को नशे की हालत में नहीं चलाएगें। यातायात नियमों का पूर्णता पालन करें। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को भी यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अरुण कुमार, विकासखंड अंबियापुर के भी कर्मचारी मौजूद रहे।

























