होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में घर घर जले दीप, हर्सोल्लास से मनाया गया रामलला का...

बदायूँ में घर घर जले दीप, हर्सोल्लास से मनाया गया रामलला का उत्सव, मन्दिरों में जुटी भारी भीड़,मुख्य बाज़ार व चौराहे रोशनी से नहाये,मंदिरों एवं बाजार की सजावट देखने को बाजार में उमड़ी भीड़,

  • गौरीशंकर देवालय पर 11000 दीपों से मनाया रामलला का उत्सव
  • मन्दिरों में हुए सुंदर कांड व हनुमान चालीसा के पाठ
  • दिन में जगह जगह हुए भंडारे व प्रसाद का वितरण
  • नगर के मुख्य 6 सड़के पर व्यापारियों ने सजावट के साथ बना सेल्फ़ी प्वाइंट,
  • जगह जगह राम परिवार व हनुमानजी के चित्रों के साथ बने तोरण द्वार
  • आर्य समाज चौक पर व्यापारियों ने कराया सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ
  • परशुराम चौक पर हुई भव्य सजावट
  • नगरपालिका ने रखा साफ़ सफाई का विशेष ध्यान
  • हर चौराहे पर नगर पालिका ने सजाई रंगोली,

बदायूं। अयोध्या धाम में चल रहे प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ही नगर बदायूँ के सभी मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान व आयोजन किए जा रहे थे, मन्दिरों में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ कर आरती उतारी गई जगह-जगह भंडारे व प्रसाद का वितरण किया गया ।

सुबह से ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान शहर में लगातार आतिशबाजी छोड़ी जाती रही पूरे नगर के गली मोहल्ले बाजारों व प्रतिष्ठानों को झालरों व फूलों से सजाया गया था जगह-जगह राम दरबार हनुमान जी के चित्रों के साथ तोरण द्वारा बनाए गए थे।

इस दौरान लोगों ने अपने घरों पर व प्रतिष्ठानों पर लाइटों की झालरों व फूलों की झालरों से सुंदर ढंग से सजावट की।शाम होते ही लोगों ने अपने घरों के बाहर व प्रतिष्ठानों पर घी के दीपक जलाए बाद मे दीपावली की तरह पूजा पाठ भी करते दिखे।पूरा शहर का वातावरण राममय नजर आ रहा था।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष फ़ातिमा रज़ा ने साफ़ सफाई के कड़े निर्देश दिए थे, साथ ही सभी मंदिरों के बाहर व प्रमुख स्थलों पर चूना डलवाया गया,नगर पालिका द्वारा हर चौराहे पर रंगोली सजाई गई जिसके लिये नगरवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष की तारीफ़ की।

नगर के प्रमुख आर्य समाज चौक पर व्यापारियों द्वारा भारी सजावट के साथ सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया,ततपश्चात आरती उतारी गई, समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया, बाद में 501 दीपक जलाए गए।इस अवसर पर पूर्व MLC जितेंद्र यादव,पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, प्रदीप रस्तोगी, अंश गुप्ता, डॉक्टर उमेश चन्द्र गौड़,राजीव रस्तोगी, यश रस्तोगी पारी, पीयूष उर्फ लिटिल रस्तोगी,सभासद अतुल अलंकार रस्तोगी, प्रिंस शर्मा दिनकर,दिलीप सक्सेना, अतीश अग्रवाल,विशाल रस्तोगी, ओजित शर्मा, अभिनव पाराशरी,अभिषेक यादव,प्रशांत कटारिया,प्रसून वर्मा,सौरभ गुप्ता एडवोकेट,पीयूष शर्मा, लवकेस गुप्ता, पुष्पांसु शर्मा, श्री रनारायन रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

नगर की भरत मिलाप गली स्थित हाथी गली वाले शिव मंदिर पर मधु,अन्नू शर्मा,ज्योति शर्मा, द्वारा महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन कर आरती उतारी कर प्रसाद वितरण किया गया।कीर्तन में रिंकी भारद्वाज, अर्चना भारद्वाज, ज्योति भारद्वाज, प्रभा भारद्वाज,दीक्षा भारद्वाज, दीप माला वर्मा,मीनू पाठक,आदि मौजूद रहीं।

शहर के प्रमुख मंदिर विरूआबाड़ी मंदिर,श्री राम मंदिर, श्री राम कालोनी स्थित मंदिर ,कालोनी के बाहर बना शनिदेव मन्दिर, श्री रघुनाथ जी पंजाबी मन्दिर, टिकट गंज स्थित कोठी वाले मन्दिर, पटियाली सराय के नबाब नॉवत राय मन्दिर, आर्य समाज चौक स्थित
श्री ठाकुर जी शिव जी चार धाम खाटू श्याम मंदिर , हर प्रसाद मंदिर,ओवरब्रिज के नीचे बने मन्दिर, डॉ सन्तोष सिंह तिराहे पर स्थित ब्रह्मदेव तिरकुटि मन्दिर, गांधी ग्राउंड स्थित शिव मंदिर, पान दरीबा मंदिर भरत मिलाप गली स्थित हाथी वाले मंदिर,केशव चौक स्थित सहस्त्र धाम गौरीशंकर देवालय, हाइडिल ऑफिस से आगे पंचमुखी हनुमान मंदिर ,सर्राफा बाजार स्थित हनुमान मंदिर, सहित सभी मंदिरों पर भारी सजावट की गई ।

इस रामलला उत्सव को नगर वासी बड़े धूमधाम व हर्सोल्लास के साथ मनाते नज़र आ रहे थे कहीं जागरण तो कहीं चलचित्र झांकियां के माध्यम से अपना प्रदर्शन कर रहे थे। कहीं डीजे पर रामभजनों पर युवा मस्त हो कर नाचते दिखे।नगर के प्रमुख चौराहों, पुलिस लाइन चौराहा,परशुराम चौक,पथिक चौक इंद्रा चौक रोशनी से जगमगा रहे थे,नगर वासी रात्रि में अपने परिजनों संग नगर के मंदिरों में दीप जलाकर दर्शन करते नजर आए।इस कड़कड़ाती सर्दी में भी लोग भारी संख्या नगर की सजावट देखने को घरों से निकल रहे थे

इस खबर को हमारे यूट्यूब चैनल पर देखने के लिये लिंक पर क्लिक कर https://youtu.be/OBEz1E6TIgc?si=OCoq4ckUVB-j7Kg5 बदायूँ का नज़ारा वीडियो के माध्यम से भी देखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here