बिल्सी। भारत संकल्प यात्रा के तहसील क्षेत्र के ग्राम दिधौनी पहुंचने पर ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा में मोदी योगी सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों दी गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक राठी ने कहा कि आज मोदी जी विश्व में भारत का नाम ऊंचा कर विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है,मोदी ने राम मंदिर अयोध्या में बनाकर सिद्ध कर दिया है वे एक बहुत बड़े संत भी है।इस दौरान उन्होंने मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं से गांव गरीब और किसानों का कल्याण हो रहा है ।उन्होंने सभी से मोदी जी और योगी जी के हाथों को मजबूत करने का भी आह्वान किया इस अवसर पर मंडल महामंत्री अमित मिश्रा सहित ग्राम प्रधान रामगोपाल अधिकारी कर्मचारी भाग ग्रामवासी उपस्थित रहे

























