बिल्सी।बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में बहां के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ अमित महेश्वरी द्वारा अयोध्या मे श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्षय मे पूरे गांव में राम दरबार के सहित देशी घी के दीपक के प्रसाद का वितरण किया गया। इसके लिये डॉक्टर अमित द्वारा अपने परिजनों संग 2 दिन से तैयारी में लगे हुए थे। डॉक्टर अमित के इस कार्य की पूरे क्षेत्र के लोग प्रसंशा कर रहे हैं।

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर में विराजमान होने पर पूरे गांव में दीप जलाकर पूजा अर्चना कर खुशी मनाई गई।इस अवसर पर समाजसेवी डॉ अमित महेश्वरी ने बातया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से आज पूरे देश मे ख़ुशी माहौल है इसीलिए हम सब ग्राम वासियों के साथ मिलकर बड़े हर्ष उल्लास के साथ दीपावली त्यौहार की तरह इस मना रहे हैं। इस मौके पर दीपक बाबा डॉ सुमित महेश्वरी, सूजल महेश्वरी, जितेन्द्र महेश्वरी, प्रदीप महेश्वरी, हेमंत महेश्वरी, आदि लोगो का सहयोग रहा।

























