तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी। नगर के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष सत्र-2022-23 के सभी छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण आठ जनवरी को किया जाएगा।
प्राचार्या डा.पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का नाम स्मार्ट फोन वितरण सूची में है वह अपना वेरीफिकेशन तीन और चार जनवरी को कॉलेज में आकर अपना नाम कन्फर्म करा ले। वेरीफिकेशन के लिए बीए तृतीय वर्ष की अंक तालिका, शुल्क रसीद, महाविद्यालय का परिचय पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। स्मार्ट फोन वितरण के लिए सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

























