
बिल्सी। नगर की साईं विहार कॉलोनी मोहल्ला नम्बर 6 स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर मे रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी मे किया गया।
आयोजन में जोधपुर राजस्थान से आए जल जीवन मिशन से जुड़े भंवरलाल शर्मा अमृत पंचारिया एवं लक्ष्मण शर्मा भी शामिल हुए।सुंदर कांड के राम भक्त हनुमान की आरती उतारी गई ततपश्चात प्रसाद वितरण किया गया।पूजा पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुनीश्वर राठी, प्रकाश गिरी केपी ट्रेलर, डॉक्टर विनोद गुप्ता, वदन सिंह चौहान,आशीष माहेश्वरी, शिवांगी,नीरज, सरला माहेश्वरी,अनारकली, सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे,सुंदर काण्ड का पाठ श्री रघुनाथ जी मंडल के संचालक मुकेश शर्मा ने किया।

























