बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर मंगलवार को मंहत आचार्य ललित शर्मा द्वारा हनुमान जी पर चोला चढ़ा कर भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की।ततपश्चात बाबा को 56 व्यंजनों से भोग लगाया। इससे पहले यहां अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया।
इधर नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का श्रृंगार कर चोला चढ़ाया गया। इसके बाद बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर उदयराज कोहली, सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

























