होम राज्य उत्तर प्रदेश पिंडौल में प्राण प्रतिष्ठा से पहने निकाली गई कलश यात्रा,पोथी पूजन के...

पिंडौल में प्राण प्रतिष्ठा से पहने निकाली गई कलश यात्रा,पोथी पूजन के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न


बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर आज शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले दिन महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई।इसके बाद पोथी पूजन के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए।

इस महोत्सव में 17 से 23 जनवरी तक शिव पुराण कथा का आयोजन होगा,जिसमें कथा व्यास दीपक शंखधार के मुखारबिंद से प्रतिदिन कथा सुनाई जाएगी। 21 जनवरी को सभी देव प्रतिमाओं को गांव का भ्रमण कराया जाएगा। उसके अगले दिन 22 जनवारी को सभी देव प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। उसके बाद 24 जनवरी को यहां विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा।

कलश यात्रा को सफल बनाने में शुभम तिवारी, अर्पित सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, शुभम गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, मुनीश तिवारी, विकास शर्मा, जगदीश सक्सेना, ओमपाल गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनिल शर्मा, सोवरन सिंह, मुकुट प्रजापति, सोनू वर्मा, सत्यप्रकाश कश्यप, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here