होम राज्य उत्तर प्रदेश गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, जंक्शन पर रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस –...

गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, जंक्शन पर रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, जंक्शन पर रुकी राजधानी एक्सप्रेस

हाथरस जंक्शन स्टेशन
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


गर्भवती की तबीयत बिगड़ी, तो उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर 16 जनवरी की सुबह राजधानी एक्सप्रेस को रोका गया। इलाज के लिए महिला को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया।

भुवनेश्वर से दिल्ली जाने वाली 22823 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सवार सागरिका पत्नी सूर्य कांत निवासी भुवनेश्वर उड़ीसा दिल्ली जा रही थीं। वह पांच माह की गर्भवती हैं। सुबह यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। हालत अधिक खराब होने पर रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इस कारण राजधानी एक्सप्रेस को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। यहां आरपीएफ की मदद से महिला को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इन्हें उपचार दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here