होम राज्य उत्तर प्रदेश एआरटीओ ने पांच वाहन पकड़े, 1.80 लाख रुपये जुर्माना वसूला – बदायूँ...

एआरटीओ ने पांच वाहन पकड़े, 1.80 लाख रुपये जुर्माना वसूला – बदायूँ समाचार

बदायूं। शनिवार को चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पांच वाहन पकड़े गए। इनमें एक वाहन ओवरलोड था, जबकि चार वाहनों पर टैक्स बकाया था। एआरटीओ ने एक वाहन सीज कर दिया। चार वाहनों का चालान किया गया। उनसे 1.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने शनिवार को शहर के बाइपास पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पांच वाहन पकड़े। इनमें दूध का एक टैंकर और चार ट्रक शामिल थे। एआरटीओ ने एक ट्रक से एक लाख रुपये का बकाया टैक्स वसूला। उससे 80 हजार रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here