बिल्सी।वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति बिल्सी की अध्यक्ष औऱ उनके सहयोगी महिलाओं ने आज ग्राम बांस बरौलिया स्थित शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को कपड़े,व दैनिक जरूरतों के सामान वितरित किये।ठंड से बचाने के लिए रूम हीटर भी भेंट किया गया।साथ ही सभी बृद्धजनों को खाना भी खिलाया गया।इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ कुछ पल भी बिताते हुए उनके साथ भजन कीर्तन भी गाये। जिससे वृद्धा आश्रम में निवासरत् वृद्धजनों के चेहरों पर ख़ुशी के पल साफ नजर आए।




अंत मे बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया समिति की अध्यक्ष प्रियंका वाष्र्णेय ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में खुशहाली आती है इस मौके पर सचिन तनु वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष श्वेता वर्ष ने गीतांजलि कनक वार्ष्णेय मीणा सीता वार्ष्णेय उर्मिला अंशु वाष्र्णेय,नीरू आदि महिलाएं मौजूद रही।

























