होम राज्य उत्तर प्रदेश रियोनाई स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में बच्चो ने प्रस्तुत की...

रियोनाई स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में बच्चो ने प्रस्तुत की भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकियां

बिल्सी। शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव रियोनाई स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यहां छात्र-छात्राओं ने सुंदर-सुंदर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर कई कार्यक्रम पेश किए। इस कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कक्षा नौ की छात्रा संगीता, पुष्पा एवं शिवानी द्वारा बोर्ड पर भगवान श्रीराम की सुंदर आकृति को बनाया। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीराम और उनके भक्त हनुमान जी के गीतों पर नृत्य कर राम मंदिर बनने की खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रबंधिका मंजू सक्सेना ने भगवान गणेश एवं भगवान श्रीराम के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीराम के कार्यक्रम के सुभारम्भ का उद्धघोष किया। चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना ने बच्चो को बताया कि भगवान श्रीराम का जन्म त्रेता युग में अयोध्या के राजा दशरथ के घर हुआ था। वह चार भाई थे, वह हम लोगों के आराध्य है। एमडी आशीष सक्सेना एवं डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने कहा कि एक लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण हुआ है। जिसमें 22 जनवरी 2022 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसकी खुशी हम सभी लोगो की दिवाली की तरह मनाए।

कार्यक्रम की संयोजिका अंबिका चौहान एवं हिना रही,इस मौके पर प्रधानाचार्य शिल्पी सक्सेना, उप प्रधानाचार्य ओमकिशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश माथुर, विक्रमजीत, शोएब, हर्षित माहेश्वरी, अंबिका चौहान, कोमल, सोनम, नीलम, सपना, सारांश, अनवी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here