होम राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक परिवर्तन -पढ़ें पूरी खबर,

भाजपा में संगठनात्मक परिवर्तन -पढ़ें पूरी खबर,

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव

भाजपा। फोटो : स्वदेश केसरी

अलीगढ़ भाजपा महानगर अध्यक्ष ने 7 जनवरी को संगठनात्मक बदलाव करते हुए 8 मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। जारी की गई नई सूची में 4 मंडलों में बदलाव किया गया है, जबकि 4 मंडल अध्यक्षों को दूसरी बार मौका दिया गया है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने बदलाव के तहत महावीरगंज मंडल में संजय शर्मा की जगह डॉ. गौरी आर्य, गांधीनगर मंडल में मुकेश मदन वार्ष्णेय की जगह अनुराग शर्मा, सिविल लाइन मंडल में सत्यप्रकाश शर्मा की जगह पंकज वर्मा, क्वार्सी  मंडल में देवेंद्र शर्मा की जगह पवन लवानिया को अध्यक्ष बनाया है।

वहीं जिन चार मंडल अध्यक्ष को दूसरी बार जिम्मेदारी दी गई है। उनमें जयगंज मंडल में देवेंद्र सैनी, मडराक मंडल में राधेश्याम सिंह, रघुवीरपूरी मंडल में सुभाष सुभानु, विष्णुपुरी मंडल में जगदीश महाजन को फिर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई तैनाती के बाद सभी अध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, बी एस पॉल, निखिल माहेश्वरी, अंशुल गुप्ता, मीडिया संयोजक राज सक्सेना, राकेश शर्मा, अंकुर शर्मा, मृदुल अग्रवाल, निशित भट्ट, मनोज, आनंद सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here