बिल्सी। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पिंकी कावरा आज अपनी पूरी महिला टीम के साथ नगर के घर घर मे राम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्रक एवं चित्र का वितरण किया।
आज महिला टीम कावरा के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला नंबर 5 अटल चौक खेरी रोड आदि मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से 22 जनवरी के कार्यक्रम के निमंत्रण के साथ ही लोगों से उस दिन अपने घर के मंदिर व घर के आसपास के मंदिरों में भजन कीर्तन हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करने की अपील की साथ ही शाम को घर मंदिर व व्यावसायिक स्थलों पर दीप जलाकर इस दिन को दीपावली के उत्सव की तरह मनाने को प्रेरित किया।
इस मौके पर महिला मोर्चा की ममता शर्मा निधि गुप्ता कविता मोनिका पुष्पा सोनी आदि महिलाएं मौजूद रही

























