होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली में सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, CCTV में कैद...

बरेली में सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, CCTV में कैद हुई घटना,बुजुर्ग को कई बार पटका, लगातार सींग से करता रहा हमला…

बरेली: उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल और वन मंत्री डॉ अरुण कुमार के शहर बरेली से छुट्टा सांड के हमले से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. शहर के सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में छुट्टा सांड ने सुबह टहलने निकले रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक को पटक-पटककर मार डाला. हिंसक हो चुका सांड उन्हें लगातार सींग मारता रहा. बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

बरेली जिले से सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में सांड एक एक व्यक्ति को पटक-पटककर मारते दिख रहा है। बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके की घटना है। बुधवार की सुबह जहां बिगड़ैल घूम रहे एक सांड ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। उसने बुजुर्ग को सींगों में फंसाकर पटक दिया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

सड़क पर पड़ा रहा रिटायर्ड गन्ना प्रबंधक का शव

सुबह के वक्त सुनसान इलाका होने पर करना शंकर का शव वहीं पड़ा रहा. काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनका बेटा अक्षय उन्हें देखने के लिए घर से बाहर निकला. उसने पिता को लहुलुहान हालत में देखा और उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर इलाके के सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो छुट्टा सांड के हमले के फुटेज सामने आए जो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

सांड की भी हुई मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई।सांड को पकड़ने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम ने सांड के गले में रस्सा डाला. गले में रस्सा ज्यादा कसने से सांड की भी मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन मृतक के बेटे ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया.

शहर से लेकर देहात तक लोग खुले घूम रहे सांड़ों के हमले का शिकार हो रहे हैं। घटना संजय नगर स्थित स्टेडिम रोड के पास सेंट्रल एस्टेट कॉलोनी आशापुरम निवासी बैंक मैनेजर के पिता 60 वर्षीय करुणा शंकर पाण्डेय बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पार्षद पति विवेक पटेल ने बताया कि सांड ने बुजुर्ग को बुरी तरह से घायल कर दिया। आनन फानन में उन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां दोपहर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पड़ौसी वार्ड के पार्षद पति बबलू पटेल ने बताया कि सांड ने मंगलवार की रात को कारोबारी अजीत गोयल और एक सब्जी विक्रेता को घायल किया था। क्योंकि पिछले दो दिन से यह सांड क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा था और कई लोगों को जख्मी कर चुका है।

वीडियो साभार हिंदुस्तान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here