
बदायूँ/उझनी। बदायूं जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।बदायूँ कासगंज रोड हाईवे (बरेली मथुरा हाइवे)पर भीषण हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर सुबह 9 बजे के आसपास स्कूल वैन और कैंटर की आमने- सामने की भिडंत हो गयी। इस दौरान रोडवेज बस भी पीछे से टकरा गयी। इस हादसे में मौके पर ही वैन चालक, उसके बेटे और एक छात्र की मौत हो गयी। सात बच्चे घायल हुए हैं।हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची स्वाती को सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर कराया है।।बाकी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर सभी को अस्पताल भेजा था। जहां सबसे पहले छात्र फिर चालक उमेश और बाद में उसका बेटे दुष्यंत की मृत्यु हो गई। वहीं छे छात्रों का उपचार चल रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी भी मेडिकल कॉलेज पहुचे गये थे।
उमेश का बेटा करने लगा जिद
उझानी थाना क्षेत्र के गांव जुलैया निवासी उमेश की ईको कार बरेली आगरा हाईवे पर बुटला बोर्ड स्थित गजराज इंटर कॉलेज में लगी थी। मंगलवार को एक माह बाद स्कूल खुले। इस पर सुबह वह बच्चों को लेने जा रहा था तो उसका ढाई साल का बेटा दुष्यंत भी साथ जाने की जिद करने लगा। उसने अपने बेटे को साथ ले लिया और फूलपुर गांव पहुंच गया।वहां से गजराज इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले तेजपाल के तीन बच्चे कक्षा एक के छात्र अलिख, कक्षा दो की छात्रा कीर्तिका और कक्षा चार की छात्रा मेहर, विक्रम की दो बेटियों कक्षा दो की छात्रा सरिता और एक की छात्रा शीतल और सुरेंद्र की बेटी कक्षा छह की छात्रा राधा, छत्रपाल के बेटे कक्षा पांच के छात्र निशांत और सुरेंद्र की बेटी स्वाति को लेकर स्कूल जा रहा था। ईको कार जब गांव फूलपुर से निकल करपीरनगर के पास पहुंची की तभी चालक ने अलीगढ़ डिपो की बस को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। पीछे से आकर रोडवेज बस भी उसमें घुस गई। इससे कार सवार बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए टक्कर होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।
वैन, कैंटर व रोडवेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

























