होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में स्कूल बस और टेम्पो के बीच भीषण टक्कर, एक की...

बदायूँ में स्कूल बस और टेम्पो के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत, तीन घायल – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूँ में स्कूल बस और टेम्पो के बीच जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

मृतक श्रीपाल का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के बदायूं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर एआरटीओ कार्यालय के नजदीक बुधवार सुबह एक स्कूल बस और टेंपो की जबरदस्त भिडंत हो गई। इसमें 28 वर्षीय श्रीपाल की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मझरा निवासी श्रीपाल पुत्र अमरपाल बुधवार सुबह एक टेंपो में सवार होकर बथुआ साग बेचने शहर आए थे। बताते हैं कि वह सुबह करीब नौ बजे अपने घर लौट रहे थे। एआरटीओ कार्यालय से आगे पहुंचे थे। तभी स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार श्रीपाल, कालू, प्रेमपाल और प्रमोद घायल हो गए। टेंपो प्रमोद चला रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया जहां श्रीपाल की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here