बदायूँ।भारतीय जनता पार्टी ने बदायूँ नगर अध्यक्ष पद पर दूसरी बार मनोज कुमार गुप्ता “बिट्टन” को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।इससे पहले 2021 से 23 तक नगर अध्यक्ष के पद पर रहे हैं।इस बार पुनः पार्टी के बरिष्ठ नेतृत्व ने गुप्ता को दो साल के लिये नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोंपी है।
मनोज कुमार गुप्ता ने इसके लिए पार्टी के बृज क्षेत्र नेतृत्व,जिला नेतृत्व एवं शहर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के साथ-साथ भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री वीएल वर्मा का आभार प्रकट किया है।





मनोज कुमार गुप्ता के पिछले कार्यकाल के तन समर्पित मन समर्पित और ये जीवन समर्पित की तर्ज पर कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने दूसरी बार भरोसा जताते हुए पुनः भारतीय जनता पार्टी का नगर अध्य्क्ष बनाया है – उनका को दोबारा अध्यक्ष चुना जाना पार्टी के साथ साथ संघ के प्रति समर्पित शैली और पिछले दो साल का उनका कार्यकाल निर्विवाद व समाज मे कुशल व्यवहार व पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचान होना भी बना है।
मनोज गुप्ता के दूसरी बार नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर है। अध्यक्ष बनाए जाने पर विकास माहेश्वरी,प्रदीप कुमार शर्मा, रजत गुप्ता,मयूर गुप्ता,के साथ साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है

























