
राम सिंह का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में अब्दुल्लागंज निवासी 20 वर्षीय युवक रवि सिंह का शव बृहस्पतिवार देर रात रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। वह पिछले कई दिनों से बसोमा में बहनोई के घर रह रहा था। मृतक के पिता ने मूसाझाग क्षेत्र की निवासी महिला और उसकी बेटी-दामाद के खिलाफ हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
बसोमा गांव के पास रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से अब्दुल्लागंज निवासी सत्यपाल को कॉल की तो वह रात में परिजनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त बेटे रवि सिंह के रूप में की।

























