होम राज्य उत्तर प्रदेश डीएम ने हादसे की जांच एसडीएम सदर को सौंपी-बदायूं समाचार

डीएम ने हादसे की जांच एसडीएम सदर को सौंपी-बदायूं समाचार

डीएम ने हादसे की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है

मेडिकल कालेज में घायल छात्रों का हाल जानते बिल्सी विधायक। संवाद

बदायूं। उझानी कोतवाली इलाके में स्कूली बच्चों को ले जारी वैन के कैंटर से टकराने पर पिता-पुत्र समेत तीन की मौत और छह बच्चों के घायल होने की सूचना पर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों का हाल जाना और उनके उचित इलाज के लिए प्राचार्य एनसी प्रजापति से बात की। इस हादसे की जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई है।

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक है। आखिर हादसा कैसे हुआ, क्या वजह रही, इसकी जांच कराई जाएगी। एसडीएम सदर एसपी वर्मा को इसकी जांच सौंपी गई है। डीएम ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे वह घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उस दौरान ज्यादा कोहरा नहीं था। धूप भी निकल रही थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वाहनों की रफ्तार ज्यादा थी। हादसे की वजह सामने आनी चाहिए, इसलिए जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसएसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों की हालत देखी। मृतकों के परिवार वालों को आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी।

– बहुत दर्दनाक हादसा है। हम भी मौके पर पहुंचे थे। घायलों को देखा और उनसे बातचीत की। एक बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में वैन चालक और उनके बेटे की मौत हुई है। एक अन्य बच्चे की भी मौत हुई है। उनकी संवेदनाएं परिवार वालों के साथ हैं। – हरीश शाक्य, बिल्सी विधायक

मेडिकल कालेज में घायल छात्रों का हाल जानते बिल्सी विधायक। संवाद

मेडिकल कालेज में घायल छात्रों का हाल जानते बिल्सी विधायक। संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here