होम राज्य उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार ने समाजसेवियों के साथ जरुरतमंदो को बदायूं क्लब...

जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार ने समाजसेवियों के साथ जरुरतमंदो को बदायूं क्लब में बांटे कंवल और खिलाई खिचडी

बदायूं बदायूँ के जिलाधिकारी व बदायूँ के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने क्लब के सचिव डा अक्षत अशेष द्वारा आयोजित कम्बल वितरण एवं खिचडी भोज के आयोजन में समाजसेवियों के साथ जरुरतमंदो को कंवल बांटे साथ ही खिचडी परोसकर खिलाई। इस अवसर पर उन्होंने डा अक्षत अशेष, सहयोगी बीज व्यापार संघ के अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा एवं समाजसेवी जमुना प्रसाद छोटू भाई को इस सामाजिक कार्य के लिये बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्य सही मायनों में सामाजिक कार्य है जो जनमानस को इस भीषण ठंड में राहत देगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वी के सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजी लाल, भाजपा महामंत्री शारदेंदु पाठक, मंजुल शंखधार, सलोनी पाठक, रिचा अशेष, भाजपा नेत्री, रजनी मिश्रा, रविंद्र मोहन सक्सेना, मोहित गर्ग, नरेश चंद्र शंखधार, सुमित मिश्रा,अनूप रस्तोगी, सौरभ शंखधार, सजल वैश्य, संजीव वैश्य, क्षितिज शंखधार, सुमित गुप्ता, डा आदित्यहरी गुप्ता, डा आशीर्वाद वशिष्ठ, मनीष जुनेजा, अतुल गुप्ता, नितिन गुप्ता, सुशील शर्मा, डा संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अंत में डा अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here