होम राज्य उत्तर प्रदेश गायों के चारा खत्म होने की पोस्ट पढ़कर गौमाता के खाने खाने...

गायों के चारा खत्म होने की पोस्ट पढ़कर गौमाता के खाने खाने की व्यवस्था को आगे आये पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व नगर पालिका अध्यक्ष फ़ातिमा रज़ा, 25 हजार से की मदद,

बदायूँ।नगर के प्रसिद्ध पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को पूरे जिले में दिन रात दौड़ दौड़ कर किसी न किसी रूप में बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करते देखा व सुना जा सकता है, चाहें घायल पशु पक्षियों का ईलाज़ हो या नाले या कुओं में गिरे पड़े पशुओं का रेस्क्यू करना हो एक कॉल दौड़कर मदद को आगे आते हैं, बदायूँ में उन्हें लोग बेजुबानों का भगवान कहकर तारीफ करते मिल जाएंगे, लेकिन इस सब काम क्या इतना आसान है क्या कभी लोगों ने यह सोचा है कि कहीं आने जाने में या घायल पशु पक्षियों की दवा आदि में जो पैसा लगता है उसकी व्यवस्था करना कितना मुश्किल काम है,

लोग घायल पशु पक्षियों के प्रति दया दिखाते हुए कॉल करके विकेंद्र को बुलाकर मदद करने की उम्मीद तो करते हैं लेकिन उन सभी को यह भी सोचना चाहिए कि इनके इलाज पर जो पैसा लगेगा वह कहां से आएगा साथ ही स्वस्थ होने तक इनके खाने पीने के लिये चारा भी चाहिए वह कहां से आएगा।समय समय पर कुछ दानवीर आगे आकर अपना अंश दान कर भी करते हैं लेकिन वह न काफी साबित हो रहा है, जिसके चलते विकेंद्र शर्मा ने 10 घण्टे पहले सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर जानकारी दी कि उनके पास इस समय 30 गौ वंश पशु हैं जिनके लिये चारा खत्म हो है,इस पोस्ट को पढ़कर जहां लोग मदद करना तो दूर कमेंट करने से भी बचते दिख रहे है।

वहीं गौ वंश के चारे की दिक्कत को पढ़कर इस शहर के पूर्व सदर विधायक व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व उनकी पत्नी बदायूँ नगर पालिका अध्यक्ष फ़ातिमा रज़ा आगे आये उन्होंने तत्काल ही फोन करके पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को बुलाकर गौमाता की सेवा हेतु पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा की संस्था मदद-एक कारवाँ वेल्फेयर सोसाइटी के नाम पर 25000 रुपये का चेक देकर सहयोग किया है। पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा ने इस सहयोग के लिए पूर्व मंत्री व विधायक आबिद रज़ा तथा नगर पालिका अध्यक्षा फात्मा रज़ा का सहृदय आभार व्यक्त किया।

स्वदेश केसरी न्यूज़ भी अपने पाठकों से इस न्यूज के माध्यम से गौ वंशो के चारे में मदद करने की अपील करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here