होम राज्य एक घंटे ठप रहने के बाद शुरू हुई X सर्विस: सुबह करीब...

एक घंटे ठप रहने के बाद शुरू हुई X सर्विस: सुबह करीब 11 बजे से यूजर पोस्ट नहीं देख पा थे, दुनियाभर में इसके 33 करोड़ यूजर हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन हो गया है। इस कारण यूजर्स पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से X को एक्सेस करने में समस्या हो रही है। यूजर्स को पोस्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा है जिसमें लिखा है ‘वेलकम टु X’।

इससे प्लेटफॉर्म के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन प्रभावित हुए हैं। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम पर कई लोगों ने X के डाउन होने की जानकारी दी। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, प्लेटफॉर्म का उपयोग न कर पाने की 70,000 से अधिक रिपोर्टें हैं। इस समय, इस समस्या के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

X के 33 करोड़ से ज्यादा यूजर
स्टैटिस्टा के अनुसार दुनियाभर में X के करीब 33 करोड़ यूजर्स हैं। अमेरिका में 9.5 करोड़ और भारत में इसके 2.7 करोड़ यूजर्स है। हर रोज करीब 50 करोड़ पोस्ट किए जाते हैं। इसे जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने इसे 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए होती है।

मार्च में भी सर्विस डाउन हुई थी
इससे पहले इसी साल मार्च और जुलाई में भी X डाउन हुआ था। तब भी यूजर्स को पोस्ट देखने और पोस्ट करने में परेशानी हो रही थी। अमेरिका, यूके, जापान और भारत सहित विभिन्न देशों के यूजर्स ने आउटेज की शिकायत की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here