जयपुर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फोटो सीएम भजनलाल शर्मा के शपथ के दिन का है। इस दौरान पूर्व सीएम राजे समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे। (फाइल)
राजस्थान में शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। आज दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। नामों पर सहमति बनाने को लेकर बुधवार देर रात तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के बीच लंबी बैठक हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में लगभग सभी नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हुए।

15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने ली थी CM पद की शपथ

























