होम राज्य चेन्नई में ट्रांसमैन ने इंजीनियर युवती को जलाकर मार डाला: शादी के...

चेन्नई में ट्रांसमैन ने इंजीनियर युवती को जलाकर मार डाला: शादी के लिए लड़की से लड़का बना, बर्थडे के दिन घर बुलाया और आग लगा दी

पुलिस ने बताया कि आरोपी (पंडी महेश्वरी) ने लड़की (नंदिनी) से शादी करने के लिए अपना सेक्स चेंज करवाया और लड़का (वेत्रिमारन) बन गया था। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने बताया कि आरोपी (पंडी महेश्वरी) ने लड़की (नंदिनी) से शादी करने के लिए अपना सेक्स चेंज करवाया और लड़का (वेत्रिमारन) बन गया था।

चेन्नई में लड़की से लड़का बने एक शख्स (ट्रांसमैन) ने अपनी बचपन की दोस्त को बर्थडे के दिन घर बुलाया और जलाकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों चेन्नई की एक IT कंपनी में साथ काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी (पंडी महेश्वरी) ने लड़की (नंदिनी) से शादी करने के लिए अपना सेक्स चेंज करवाया और लड़का (वेत्रिमारन) बन गया था। लेकिन 25 साल की नंदिनी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसे जलाकर मार डाला।

सरप्राइज देने के बहाने घर बुलाया था
पुलिस के मुताबिक, ट्रांससेक्शुअल वेत्रिमारन ने 23 दिसंबर को नंदिनी के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए थलंबूर में अपने घर पर बुलाया था। उसने सरप्राइज देने के बहाने नंदिनी के आंखों पर पट्टी बांधी, फिर जंजीरों से बांध दिया। इसके बाद उसकी गर्दन, हाथों और पैरों पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किए और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

सेक्स चेंज करने के बाद भी दोस्त बनी रही नंदिनी
पुलिस ने बताया कि, 26 साल की आरोपी पंडी महेश्वरी मदुरै के एक स्कूल में नंदिनी के साथ पढ़ती थी। बाद में दोनों चेन्नई आ गए और साथ ही एक IT कंपनी में काम करने लगे। महेश्वरी द्वारा अपना नाम बदलकर वेट्रीमारन करने के बाद भी नंदिनी ने उससे दोस्ती बनाए रखी। वेट्रीमारन नंदिनी से प्यार करने लगा और शादी का प्रपोजल दिया। हालांकि नंदिनी इसे ठुकरा दिया। वेट्रीमारन इसी बात से नाराज था। नंदिनी चेन्नई में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।

अधजली लाश मिली, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नंदिनी अधजली लाश को थलंबूर से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस 27 साल के ट्रांसमैन वेत्रिमारन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ मे पता चला है कि उसने शादी का प्रोपोजल रिजेक्ट होने के बाद कथित तौर पर नंदिनी की हत्या कर दी। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here