- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- भगवंत मान | गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली पंजाब की झांकी अस्वीकृति विवाद

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की झांकी 3 साल से रिजेक्ट हो रही है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली और पंजाब की झांकी नहीं दिखेगी। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ पंजाब की झांकी भी रिजेक्ट हुई है। यह इत्तेफाक नहीं है। केंद्र AAP से बदला ले रही है। यह दुर्भावना वाला कदम है।
सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- केंद्र तीन साल से दिल्ली की झांकी रिजेक्ट कर रही है। आखिरी बार दिल्ली की झांकी 2021 में प्रदर्शित हुई थी। इस साल हम दिल्ली के स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक दर्शाने वाले थे। केंद्र ने हमे झांकी में बदलाव के सजेशन दिए थे, जो हमने किए थे। अगर झांकी में और बदलाव होना था तो केंद्र को हमें बताना चाहिए था।
पंजाब के CM भगवंत मान ने भी केंद्र पर सवाल उठाए। उन्होंने बुधवार (27 दिसंबर) को कहा था कि केंद्र ने भेदभाव किया है। जिन भी राज्यों की झांकी सिलेक्ट की गई है उनमें से 80% में भाजपा की ही सरकार है। इस पर गुरुवार को पंजाब भाजपा ने कहा था कि CM भगवंत इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। BJP ने आरोप लगाए कि भगवंत मान झांकी में खुद की और अरविंद केजरीवाल की फोटो चाहते थे।
क्यों रिजेक्ट हुई झांकियां?
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार की झांकी की थीम विकसित भारत रखी गई थी। दिल्ली और पंजाब की झांकी इस थीम के मुताबिक नहीं बनी थी। इसलिए इस झांकियों को रिजेक्ट कर दिया।

कौन करता है झांकियां रिजेक्ट?
झांकियों का अप्रूवल या रिजेक्शन के अधिकार रक्षा मंत्रालय के पास होते हैं। रक्षा मंत्रालय की एक स्क्रीनिंग कमेटी इस काम को देखती है। इस कमेटी में आर्ट, कल्चर, पेंटिंग, स्कल्पचर, म्यूजिक, आर्किटेक्चर की फील्ड के लोग होते हैं। गणतंत्र दिवस की परेड में जो भी राज्य अपनी झांकी शामिल करवाना चाहते हैं, वे अपना प्रस्ताव इस कमेटी को भेजते हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
गणतंत्र दिवस के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति को न्योता: भारत ने 47 साल में छठी बार फ्रांस को निमंत्रण भेजा

बाइडेन के इनकार के बाद भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को न्योता भेजा है। अगर मैक्रों भारत का इनविटेशन स्वीकार करते हैं तो ऐसा छठी बार होगा जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारत की रिपब्लिक डे परेड में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें…