होम राज्य उत्तर प्रदेश अयोध्या:रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव में शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी व...

अयोध्या:रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव में शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति,

PM Narendra Modi and President may join Amrit Mahotsav of Rambhadracharya.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व रामभद्राचार्य।

जगदगुरु रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव की तैयारी तेज हो चली है। अमृत महोत्सव के क्रम में रामनगरी में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अनुष्ठान की तैयारी है। 22 जनवरी को समापन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

रामभद्राचार्य की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू को भी आमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी आमंत्रित किया गया है।

रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने बताया कि कार्यक्रम में करीब एक लाख भक्तों के आने की संभावना है। इसके अलावा आठ राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी आमंत्रित किये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here