होम राज्य उत्तर प्रदेश विकास खण्ड सालारपुर में 109 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

विकास खण्ड सालारपुर में 109 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

बदायूँ।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज विकास खण्ड सालारपुर में 109 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूँ शहर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता , द्वारा नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री केशव कुमार, परियोजना निदेशक श्री बलराम कुमार/खण्ड विकास अधिकारी-जगत, डिप्टी कमिश्नर मनरेगा/खण्ड विकास अधिकारी, वजीरगंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रामजनम, श्री शारदेन्दु पाठक, भाजपा, श्री अनेकपाल सिंह, प्रमुख पति सालारपुर, श्री वीरेन्द्र राजपूत, प्रमुख, कादरचौक, श्री सोवरन सिंह राजपूत, भाजपा नेता, श्री नौरंगपाल, मण्डल, अध्यक्ष, धीर सिंह प्रधान, निरंजन प्रधान, रमेश प्रधान आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया।

कार्यक्रम में संतोष कुमार, सहायक प्रबन्धक, समाज कल्याण, ईशु कुमार, समाज कल्याण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, समाज कल्याण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड सालारपुर के 32, विकास खण्ड जगत के 18, विकास खण्ड कादरचौक के 13, विकास खण्ड वजीरगंज के 38, नगर पालिका परिषद – बदायूँ के 04, नगर पंचायत सखानंू के 02 एवं नगर पंचायत वजीरगंज के 02 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here