होम राज्य दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाएं: LG ने चीफ सेक्रेटरी से...

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाएं: LG ने चीफ सेक्रेटरी से कहा- CBI जांच कराएं; BJP बोली- केजरीवाल नकली दवाओं के व्यापारी

विजिलेंस की रिपोर्ट आने के बाद मनोज तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर नकली दवाओं का कारोबार करने का आरोप लगाया है। - Dainik Bhaskar

विजिलेंस की रिपोर्ट आने के बाद मनोज तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर नकली दवाओं का कारोबार करने का आरोप लगाया है।

विजिलेंस डिपार्टमेंट ने एक रिपोर्ट में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाएं होने की बात कही है। इस पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार को जांच कराने का निर्देश दिया है। ये भी कहा कि मामले की जांच सीबीआई से कराएं।

मामले पर भाजपा की तरफ से मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आरोप लगाए कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नकली दवाओं के व्यापारी है। उनका सब कुछ नकली है। वहीं, वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि AAP के नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। ये पार्टी पैसे की भूखी है।

मनोज तिवारी बोले- AAP सरकार के आने से दिल्ली के लोगों की उम्र कम हुई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोज ने कहा कि केजरीवाल वो मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो सबसे कम समय में भ्रष्टाचार में नाम कमा लेता है। दिल्ली के लोग अपनी उम्र 12 साल कम कर चुके हैं। केजरीवाल ने 24 नवंबर 2012 को ट्वीट किया था कि मेरा सिर शर्म से झुक जाता है, जब कोई नेता ED, CBI के समन का सम्मान नहीं करता। यहां ED केजरीवाल को तीसरा समन दे चुकी है, लेकिन वे पेश नहीं हो रहे। उनका सब कुछ नकली ही नकली है, नकली व्यक्तित्व, नकली दवाएं। असली है तो बस भ्रष्टाचार और दिल्ली का प्रदूषण।

मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के लोगों नकली दवाएं देने का आरोप लगाया है।

मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के लोगों नकली दवाएं देने का आरोप लगाया है।

मनोज बोले- सरकार का नकलीपन जनता को दिखाएंगे
मनोज ने कहा कि ये किसी भी तरह से स्वास्थ्य सेवाओं को जनता से रोकना चाहते हैं। दिल्ली में आयुष्मान योजना नहीं है। ये लोग जनता के शत्रु बने हुए हैं। हम दिल्ली की व्यवस्थाओं को लेकर छठ समितियों, मंदिर समितियों, रामलीला समितियों के पास जाएंगे। हमें दिल्ली को बचाना है। दिल्ली की असली सरकार का नकलीपन जनता को दिखाना है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बोले- AAP को पैसे की भूख है
वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। किसी किसी के लिए कहा जाता है कि वो जो बोलते हैं, हो जाता है। केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन ईमानदार हैं, गिरफ्तार करके दिखाओ। वो गिरफ्तार हो गए।

केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं, गिरफ्तार करके दिखाओ। सिसोदिया भी गिरफ्तार हो गए। अगर इन्होंने नकली दवाइयां दी हैं तो बख्शे नहीं जाएंगे। दिल्ली की जनता की जान की कीमत क्या लगाएंगे। आम आदमी पार्टी को पैसे की भूख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here