होम राज्य उत्तर प्रदेश पैगंबर पर टिप्पणी मामले में छात्र की तलाश में बिजनौर गई पुलिस,...

पैगंबर पर टिप्पणी मामले में छात्र की तलाश में बिजनौर गई पुलिस, कासगंज के जुनैद ने कराया था मुकदमा दर्ज –

Police goes to Bijnor in search of student in case of comment on Prophet

एएमयू के अल्लामा इकबाल हॉल में छात्र गुटों के बीच बहस के दौरान पैगंबर पर टिप्पणी के आरोपी छात्र की तलाश में पुलिस बिजनौर गई है। मामले में एएमयू छात्रों की ओर से उसकी गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया जा रहा है।

बता दें कि इस संबंध में कासगंज के जुनैद ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बारहवीं के बिजनौर निवासी साथी छात्र पर पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी का आरोप है। बाद में उसे कुछ छात्रों द्वारा पीटा गया। इसी मुकदमे में गिरफ्तारी की मांग छात्रों द्वारा की जा रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसपी सिटी के अनुसार टीम उसकी तलाश में बिजनौर गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here