होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली:रोजगार मेले से होगी सुपरवाइजरों और सुरक्षा गार्डों की भर्ती-स्वदेश केसरी न्यूज़

बरेली:रोजगार मेले से होगी सुपरवाइजरों और सुरक्षा गार्डों की भर्ती-स्वदेश केसरी न्यूज़

रोजगार मेला- फोटो : सांकेतिक

बरेली।नए साल में युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बरेली जिले में जनवरी महीने में लगने वाले रोजगार मेलों का सेवायोजन विभाग ने कार्यक्रम जारी किया है।सहायक निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह के अनुसार इसके लिए अलग-अलग तारीखों में रोजगार मेले ब्लॉकवार लगाए जाएंगे। 

रोजगार मेले एक जनवरी से एक फरवरी तक लगेंगे, इसमें फरीदपुर में 1, भुता में 4, दमखोदा में 6, बिथरी चैनपुर में 8, भदपुरा में 10, फतेहगंज पश्चिमी में 12, क्यारा में 15, मझगंवा में 17, मीरगंज में 19, नवाबगंज में 22, रामनगर में 24, शेरगढ में 27, आलमपुर जाफराबाद में 29, भोजीपुरा में 31 जनवरी और बहेड़ी में 1 फरवरी को ब्लॉक सभागार में रोजगार मेला लगेगा।

रोजगार मेलों में सुरक्षा गार्ड के पदों पर 21 से 36 साल के हाईस्कूल पास युवा हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलो के बीच होना चाहिए। सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति के लिए 21-36 साल के इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। उनकी लंबाई 170 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलो के बीच होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here