होम राज्य उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मी और युवक ने एक दूसरे को मारे थप्पड़ – अमर उजाला...

पुलिसकर्मी और युवक ने एक दूसरे को मारे थप्पड़ – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


पुलिसकर्मी और युवक ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़

थप्पड़
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के मदार गेट इलाके में चौकी के पास से जल्दी में निकले युवक को होमगार्ड ने रोक लिया। इस दौरान युवक को थप्पड़ जडऩे, चौकी ले जाकर पीटने का आरोप लगा। बाद में थाना ले जाकर शांति भंग में पाबंद कर दिया गया।

संगम विहार कालोनी के पंकज कुमार के अनुसार वह एक फिजियोथैरेपिस्ट के यहां नौकरी करता है। 25 दिसबंर को मदार गेट से लौट रहा था। तभी बाइक जल्दी निकालते समय होमगार्ड ने रोक लिया। उसे समझाया जा रहा था, तभी एक पुलिसकर्मी ने आकर गाली दे दी और युवक को थप्पड़ मार दिया। जवाब पर युवक ने भी थप्पड़ मार दिया।

इसी बात पर विवाद बढ़ गया और फिर उसे चौकी पर ले जाकर पीटा गया। बाद में थाने ले जाकर पीटा गया। इस दौरान दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। बाद में उसे शांति भंग में पाबंद कर दिया। इंस्पेक्टर केअनुसार होमगार्ड से विवाद हुआ था। इस पर युवक को शांति भंग में पाबंद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here