होम राज्य उत्तर प्रदेश विदाई 2023 पुराने साल पर काशी विश्वनाथ धाम सहित मंदिरों में भक्तों...

विदाई 2023 पुराने साल पर काशी विश्वनाथ धाम सहित मंदिरों में भक्तों की भीड़ – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


विदाई 2023: पुराने साल पर काशी विश्वनाथ धाम सहित मंदिरों में भक्तों की भीड़

kashi vishwanath dham
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अलविदा साल के अंतिम दिन रविवार को मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। लोगों ने देवों के दर्शन कर आने वाले साल की मंगल कामना की। विश्वनाथ मंदिर में सुबह से रात तक भीड़ रही। इस दौरान युवाओं की ज्यादा भीड़ पहुंची। उधर, मार्कंडेय महादेव में भी लाइन लगी थी। यह सिलसिला सोमवार तक चलेगा। ज्यादातर लोग नए साल के पहले दिन दर्शन पूजन करने मंदिरों में पहुंचेंगे।

रविवार की छुट्टी और साल का अंतिम दिन होने से लोग घूमने और दर्शन पूजन करने निकले। विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद से ही दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ ही पर्यटकों व युवाओं की खासी भीड़ लग गई। मंदिर के सभी गेटों पर कतार लगी रही। यह सिलसिला रात तक चला। इसके अलावा संकटमोचन, दुर्गाकुंड दुर्गा मंदिर, मानस मंदिर, कालभैरव आदि मंदिरों में भीड़ रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here