होम राज्य दिल्ली न्यूज़ क्लिक-न्यूज़ वेबसाइट से जुड़े कई पत्रकारों के घर पर मंगलवार सुबह...

न्यूज़ क्लिक-न्यूज़ वेबसाइट से जुड़े कई पत्रकारों के घर पर मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस की छापेमारी,

दिल्ली। न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की है और कई लोगों से पूछताछ चल रही है. कई लोकेशन पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई है. ये छापेमारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक और उनके कुछ पत्रकारों के यहां चल रही है. रेड के दौरान पुलिस की स्पेशल सेल ने मोबाइल और लैपटॉप, कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जब्त किए हैं. पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है.जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हार्ड डिस्क डेटा भी लिया है. 

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा, ”पत्रकारों और न्यूज़क्लिक से जुड़े लोगों के घरों पर छापेमारी बेहद चिंताजनक है. हम मामले पर नज़र बनाए हुए हैं. हम पत्रकारों के साथ खड़े हैं और सरकार से मांग करते हैं कि और जानकारी दी जाए.”समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि न्यूज़ क्लिक से संबंधित 30 से ज़्यादा स्थानों पर छापेमारी जारी है.

कुछ समय पहले ही इस न्यूज़ पोर्टल पर चीन से फ़ंडिंग लेने के आरोप लगे थे और ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

इस मामले में अब तक किसी को गिरफ़्तार किए जाने की ख़बर नहीं है. दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है.

पत्रकार अभिसार शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, “दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची है. पुलिस मेरा लैपटॉप और फ़ोन ले जा रही है. “

पत्रकार भाषा सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस फ़ोन से ये मेरा अंतिम ट्वीट है. दिल्ली पुलिस ने मेरा फ़ोन जब्त कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here