होम राज्य उत्तर प्रदेश विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल ने जगत ब्लॉक के ग्राम मुहम्मद...

विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल ने जगत ब्लॉक के ग्राम मुहम्मद नगर सुलरा ‘एव्या’ की कार्यकारिणी का किया गठन,जगबीर सिंह को अध्यक्ष पद एवं मधुर द्विवेदी को मंत्री की जिम्मेदारी।

बदायूँ ।प्रखंड जगत के उपखंड मुहम्मद नगर सुलरा ‘एव्या’ में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने एक बैठक का आयोजन किया जिसमें संगठन के बरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुहम्मद नगर सुलरा ‘एव्या’ के सदस्यों को नए दायित्वों की घोषणा की गई इसमें जगबीर सिंह को अध्यक्ष एवं मधुर द्विवेदी को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

सभा को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री वेद प्रकाश जी ने कहा कि हजारों वर्षों से हिंदू समाज व सनातन धर्म के विरुद्ध अनेकों अनेक षड्यंत्र हुए हैं लेकिन हिंदुओं ने बलिदान देकर संघर्ष करके षड्यंत्रकारी, धर्म, राष्ट्र एवं संस्कृति विरोधी शक्तियों पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उसी शौर्य गाथा को हिंदू समाज व युवाओं को स्मरण कराने के लिये विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल बृज प्रांत की ओर से शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन होने जा रहा है जो 5 अक्टूबर को आगरा से चलकर 11 अक्टूबर बदायूं आएगी। बैठक में जिला संगठन मंत्री वेद प्रकाश , मीडिया प्रभारी मयूर गुप्ता, सह जिला मंत्री हरिओम पाठक सहसंयोजीका रचना शंखधार की उपस्थिति रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here