होम राज्य उत्तर प्रदेश अभी-अभी बिहार की नीतीश सरकार ने जारी किये जातीय सर्वे के आंकड़े,।

अभी-अभी बिहार की नीतीश सरकार ने जारी किये जातीय सर्वे के आंकड़े,।

पटना।बिहार सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी विवेक कुमार सिंह ने अब से कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये जानकारी दी है.जातिगत सर्वे के मुताबिक बिहार की आबादी 13 करोड़ के करीब है.उनके मुताबिक, “इसमें पुरुषों की जनसंख्या करीब चार करोड़ 41 लाख है और महिलाओं की संख्या करीब छह करोड़ 11 लाख है. अन्य में 82836 लोग शामिल हैं. हमारा लिंग अनुपात एक हजार पुरुष पर 953 महिलाएं हैं.”

विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पिछड़ा वर्ग की आबादी 27.13 प्रतिशतअति पिछड़ा वर्ग की आबादी 36.01 और सामान्य वर्ग की आबादी 15.52 प्रतिशत है.

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति की आबादी 19 फीसदी से ज्यादा है.पिछड़ों में यादवों की आबादी 14 फीसदी है. मुसहर जाति की आबादी 3 फीसदी. कुर्मी की आबादी 2.87 फीसदी है. जनगणना के मुताबिक़ बिहार में पिछड़ा वर्ग की आबादी 27.12 फीसदी बताई गई है बहीं अति पिछड़ा वर्ग की आबादी 36 फीसदी से अधिक है.सवर्णों की आबादी 15 फ़ीसदी से कुछ ज़्यादा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here