होम राज्य उत्तर प्रदेश सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की 1 अरब 30...

सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की 1 अरब 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क,

झांसी: अपराध से अर्जित की गई संपत्ति के लिए चलाए जा रहे जब्तीकरण अभियान के तहत सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है.पूर्व विधायक की 14a गैंगस्टर के तहत लगभग 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई,पूर्व विधायक पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.

रविवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत लगभग 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है. अभी पुलिस प्रशासन उनकी और भी संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क करने की कार्रवाई करेगा.

योगी सरकार द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति के लिए चलाए जा रहे जब्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत नवाबाद थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की करीब 1 अरब 30 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वनगुवां, भगवंतपुरा और करगुवांजी में उनकी संपत्ती जब्त की है।

बता दें कि दीपनारायण सिंह यादव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। उनको करीब दो माह पहले कुख्यात लेखराज यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तभी से वे जेल में बंद हैं।पूर्व विधायक दीप नारायन सिंह यादव पर पहले से दर्ज कई मुकदमों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है.

एसएसपी राजेश एस का कहना है कि नवाबाद थाना में करीब एक माह पहले पूर्व विधायक दीपनारायण यादव समेत अन्य लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने अपराध करके संपत्ति अर्जित की है। जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार शाम को एसपी सिटी राधेश्याम राय के नेतृत्व में तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण की टीम ने करगुवांजी, भगवंतपुरा और वनगुवां मौजे में जमीन कुर्क की। जिसकी बाजार में कीमत 130 करोड़ रुपए है।

मुनादी के बाद जमीन कुर्क

इसी क्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व एसएसपी राजेश एस के निर्देशन में राजस्व विभाग और नवाबाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में पहुंच कर डुगडुगी बजा कर ऐलान करते हुए सबसे पहले टीम ने शाम 4 बजे मेडिकल कॉलेज के सामने करगुवांजी गांव के मौजे की 20 करोड़ की जमीन कुर्की की। फिर दो अन्य जगह कुर्की के कार्रवाई की गई।पूर्व विधायक की सालासर कॉलोनी में, मून सिटी के आस पास की जगह को चिन्हित करते हुए जब्तीकरण की कार्रवाई की तीनों जगह पहले जमीन की कुर्की की मुनादी कराई। इसके बाद बोर्ड लगाकर जमीन को जब्त कर लिया है।जब्त की गई संपत्ति की कीमत लगभग 1अरब 30 करोड़ की है. अभी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा पूर्व विधायक की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here