बदायूँ ।पंजाबी चौक स्थित गुरुनानक स्कूल में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह जी व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल जी एवं सभी अध्यापक ने गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।



स्कूल के बरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह जी ने कहा कि गुरु जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने मां अपने बच्चों तक के प्राणों की आहुति दे डाली,इस दौरान उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से जुड़े कुछ प्रश्न छात्र-छात्राओं से पूछे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए इसके अलावा ने भी गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम को विद्यालय की उपाध्यक्ष श्रीमती बीना कोचर जी ने बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं,उन्होंने सभी बच्चों से तेग बहादुर जी के बलिदान को याद रखते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख दी, साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।इस अवसर पर तथा समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

























