बदायूँ।जनपद में सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों के लिये सुविख्यात बदायूं क्लब बदायूं के तत्वाधान में जिलाधिकारी दीपा रंजन के बांदा स्थानांतरित हो जाने पर उन्हें क्लब के पदाधिकारियों ने समारोह आयोजित कर फूल मालाएं,स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।साथ ही उपस्थित लोगों ने अपने वक्तव्य में जिलाधिकारी को मृदुभाषी व सरल स्वभाव, गरीबों असहायों की हमदर्द बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
क्लब के उपाध्यक्ष डॉ एस के गुप्ता ने कहा कि अपने कार्यों से दीपा रंजन जी हमेशा जनपद वासियों के हृदय में सम्मान पाती रहेंगी।
क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं साहित्यकार डॉ रामबहादुर व्यथित ने कहा कि सरल स्वभाव से धनी अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैं। उसहैत चेयरपरसन सैनरा वैश्य ने कहा,आपका कार्यकाल बहुत ही स्वर्णिम रहा,कवियत्री सोनरुपा विशाल ने अपनी काव्य पंक्तियों के माध्यम से जिलाधिकारी की प्रशंसा की,क्लब के सचिव अक्षत अशेष ने कहा कि जिलाधिकारी ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में अपनी मधुर व्यवहार से सबको अभिभूत किया,उन्होंने कहाकि क्लब के सभी कार्यक्रमों को समय निकालकर आना,हौसला अफजाई करना,यादगार रहेगा।
जिलाधिकारी दीपा रंजन ने क्लब के पदाधिकारियों, व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने पुराने क्लब को जिस तरह आप लोगों ने सजोकर रखा है ये काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि अभी जनपद और क्लब के लिए हमे काफी काम करना बाकी था लेकिन स्थानांतरण होने से इच्छाएं अधूरी रह गई। बदायूं के लोगों का मुझे बहुत प्रेम ब स्नेह मिला है जिसे भूलना आसान नहीं है,बदायूँ का यह कार्यकाल मेरे लिए यादगार रहेगा।जनपद में सभी के सहयोग के बल पर ही जिले मे विकासात्मक व कल्याणकारी कार्यक्रमों को नई गति मिली है। । आपके सहयोग के बिना मैं कुछ नहीं कर सकती थी,आपके सहयोग ने मुझे हिम्मत दी उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करती हूं।
अन्य वक्ताओं ने कहा इनके मार्ग दर्शन में जिले ने विकास की नई उंचाईयों को छुआ है। प्रशासन के हर क्षेत्र में इस जिले ने इस छोटी अवधि में कई कीर्तिमान बनाए हैं। कोरोना काल व अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिलाधिकारी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक आयोजित किए गए।
इस मौके पर रुपिंदर सिंह, प्रदीप शर्मा ,दीपक सक्सेना, मनीष सिंघल, अनूप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, डा भास्कर शर्मा, सतीश मिश्रा, अशोक खुराना, दिनेश वर्मा, , सुमित मिश्रा, शम्स बदायूंनी, इजहार अहमद, राजेश मौर्या, सिम्मी नाजिर, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संचालक रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।

























