बदायूँ। लार्ड कृष्णा इन्टरनेशनल स्कूल में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया । बैठक में कक्षा प्लेग्रुप से आठवीं कक्षा के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया । इस मीटिंग का उद्देश्य अभिभावकों को उनके बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकायें दिखाना था । कक्षाओं के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम उत्कृष्ट रहे, शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी दी और बच्चों की परिणाम रिपोर्ट साझा की। सभी अभिभावक अपने बच्चों के उत्कृष्ट परिणाम को देखकर प्रसन्न तथा संतुष्ट दिखाई दिये ।
पीटीएम के साथ-साथ छात्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर डा0 रचना गुप्ता, डा0 अनिल कुमार गुप्ता और डा0 अभिषेक गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया । शिविर में अभिभावकों ने रूचि दिखाई और अपने बच्चे के स्वास्थ से सम्बधित सूचाऐं प्राप्त की । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुनंदिनी शर्मा ने इस शानदार परिणाम के लिए सभी अभिभावकों को बधाई दी ।इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष श्री वेदव्रत त्रिवेदी एवं उपाध्यक्ष श्री तेजस्व त्रिवेदी और स्कूल निदेशक श्रीमती छवि शर्मा व श्रीमती रीता शर्मा एवं श्री देवव्रत त्रिवेदी ने शिक्षा हित में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, संसाधनों का उपयोग एवं आधुनिक शिक्षा को लेकर अभिभावकों से विस्तृत रूप से चर्चा की। अंत मे स्कूल प्रबंधन ने सभी माता-पिता को धन्यवाद दिया ।
होम राज्य उत्तर प्रदेश आयोजन: लार्ड कृष्णा इन्टरनेशनल स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग के साथ छात्रों...

























