होम राज्य उत्तर प्रदेश अभी अभी: भीषण हादसा -11 लोगों की हुई मौत, दर्जनों घायल,

अभी अभी: भीषण हादसा -11 लोगों की हुई मौत, दर्जनों घायल,

बैतूल. बैतूल में हुए दिल दहला देने वाले हादसे में टवेरा गाड़ी के ड्राइवर के नींद और लापरवाही की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर की शायद झपकी लग गयी थी. इसलिए वो गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर सका. और गाड़ी लेन जंप कर दूसरी दिशा से आ रही बस से जा टकरायी. इस हादसे में टवेरा में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें टवेरा का ड्राइवर भी शामिल है. वहीं बस चालक को मामूली चोट लगी है जिसका झल्लार में इलाज जारी है.

दुर्घटना की खबर मिलते ही बैतूल कलेक्टर और एसपी घटनास्थल का जायजा लेने और मृतकों के परिवार से मिलने फौरन मौके पर पहुंच गए. मृतकों में 2 मासूम बच्चे शामिल हैं. दुर्घटना में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही साफ नजर आ रही है.मारे गए सभी मजदूर महाराष्ट्र के अमरावती जिले से मजदूरी करके टवेरा गाड़ी से बैतूल में अपने गाँव लौट रहे थे. झल्लार के पास उनकी गाड़ी सामने से आ रही खाली यात्री बस से जा टकरायी.

भीषण टक्कर
टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गयी. पल भर में चीख पुकार भी शांत हो गयी. क्योंकि मौके पर ही 11 मजदूर मारे जा चुके थे. ये हादसा बैतूल परतवाड़ा रोड पर झल्लार थाने के नजदीक हुआ. टक्कर इतनी भयानक थी कि टवेरा में सवार 10 मजदूरों और ड्राइवर सहित सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बस का ड्राइवर भी घायल हुआ जिसने पुलिस को बताया कि टवेरा चालक ने शायद नींद के झोंके में ग़लत दिशा से कार सीधे बस में टकरा दी.

देव उठनी एकादशी मनाने घर आ रहे थे मजदूर
मृतक मजदूर बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे जो आज देव उठनी एकादशी मनाने के लिए अपने घर आ रहे थे. बैतूल कलेक्टर ने सभी मृतकों के परिवार से मिलकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है. साथ ही तत्काल सहायता के लिए भी प्रयास जारी हैं.

नींद-नशा और ओवरलोडिंग के चलते दुर्घटना
इस दुर्घटना में सबसे बड़ी लापरवाही ओवरलोडिंग थी. टवेरा कार में 7 लोगों की क्षमता है लेकिन कुल 11 लोग सवार थे. ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था. वहीं उसके नशे में होने की भी अपुष्ट खबर सामने आई है. बहरहाल इस घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन और आम लोग शायद ही कोई सबक लेंगे लेकिन चिंता ये है कि अभी पूरा जाड़ा बाकी है जिसमे धुंध के चलते हादसों में इजाफा हो सकता है. इसलिए जरूरत है सतर्क सावधान और नियंत्रित रहने की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here