हापुड़। दो साल 7 महीने के लंबे समय तक स्थगित रहने के बाद कल 5 नंबम्बर शनिवार से हापुड़ में सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के महंत द्वारा लगने वाला श्री बालाजी का दरबार पुनः शुरू हो रहा है।जिसकी सूचना मिलते ही , दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब,पश्चिमी बंगाल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भक्तों में खुशी की लहर है।
विदित हो कि कोरोना काल के दौरान महन्त जी ने महीने के प्रथम शनिवार को हापुड़ में लगने वाले श्री बालाजी दरबार को भारत सरकार की कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दरबार को स्थगित कर दिया था, जो लगभग दो साल 7 महीने बाद कल 5 नंबम्बर 2022 से पुनः प्रारंभ हो रहा है। उक्त जानकारी हापुड़ दरबार के व्यवस्था पदाधिकारी राजीव कुमार ने बिल्सी सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरू मल शर्मा (महाराज) की सहमति के बाद जारी की है। राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि दरबार पहले की ही तरह महीने के प्रथम शनिवार को रात की बजाय दिन के 10 बजे से शुरू हुआ करेगा।हापुड़ दरबार मे शामिल होने के लिये भक्तों को दिए गए हेल्प लाइन नम्बर 7457004899 पर महीने के प्रथम शुक्रवार को सुबह 10 से कॉल करके अपना नम्बर बुक कराना होगा। दरबार पहले की तरह शाकुम्भरी देवी, गाय वाला मंदिर , निकट भैरों मन्दिर ,दिल्ली रोड हापुड़, पर लगेगा।


























