होम राज्य उत्तर प्रदेश सभासद पूनम मौर्य व वरिष्ठ प्रवक्ता डाइड अमित शर्मा ने नगर विधायक...

सभासद पूनम मौर्य व वरिष्ठ प्रवक्ता डाइड अमित शर्मा ने नगर विधायक के हाथों से विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का कराया वितरण,

बदायूँ। प्राथमिक विद्यालय नाहर खां सराय वार्ड नंबर 9 में आज नगर विधायक महेश चंद गुप्ता के हाथों से वार्ड मेंबर पूनम मौर्य और वरिष्ठ प्रवक्ता डाइड अमित शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कराया गया ।

इस अवसर पर नगर विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम करने और देश के प्रतिष्ठित नागरिक बनने की सलाह दी। वार्ड मेंबर पूनम मौर्य ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रश्मि शर्मा प्रधानाध्यापक गौरव गुप्ता. इंद्रजीत मौर्य समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here